जम्मू में मरीजों को राहत: 6 दिन बाद खत्म हुई हड़ताल, 3 हफ्तों के लिए सेवाएं बहाल

Edited By Vatika, Updated: 07 Apr, 2026 09:52 AM

strike postponed

जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में पिछले 6 दिनों से चल रही मेडिकल

जम्मू (तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में पिछले 6 दिनों से चल रही मेडिकल स्टाफ की हड़ताल से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बड़े और छोटे अस्पतालों के कर्मचारियों द्वारा ढाई दिन की सैलरी बहाली की मांग को लेकर शुरू की गई यह हड़ताल अब फिलहाल स्थगित कर दी गई है।

तीन हफ्तों के लिए हड़ताल स्थगित
यह हड़ताल Jammu Kashmir Joint Action Committee के बैनर तले चलाई जा रही थी, जिसके चलते ओपीडी सहित कई जरूरी सेवाएं पूरी तरह ठप थीं। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं जारी रखी गई थीं, लेकिन आम मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।सरकार और ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बीच हुई अहम बैठक के बाद सरकार ने मेडिकल स्टाफ को आश्वासन दिया है कि उनकी ढाई दिन की सैलरी बहाल करने के लिए जल्द ही आदेश जारी किए जाएंगे। इस आश्वासन के बाद कमेटी ने हड़ताल को तीन हफ्तों के लिए स्थगित करने का फैसला लिया है।

ओपीडी सेवाएं फिर से शुरू होने की उम्मीद
कमेटी के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि तीन हफ्तों के भीतर सैलरी बहाली का आदेश जारी नहीं हुआ, तो मेडिकल स्टाफ दोबारा हड़ताल पर जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। हड़ताल स्थगित होने के बाद अब अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं फिर से शुरू होने की उम्मीद है, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!