श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, Samba में किए गए खास प्रबंध, पढ़ें...

Edited By Neetu Bala, Updated: 19 Jun, 2025 11:49 AM

special arrangements made in samba for shri amarnath yatra

आम लोगों से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें

सांबा ( अजय )  :  3 जुलाई से शुरू होने जा रही श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए राज्य के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

इसी कड़ी में सांबा सेक्टर में भी हाई अलर्ट घोषित किया गया है। बॉर्डर इलाकों में बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त की जा रही है। साथ ही प्रमुख स्थानों पर नाके लगाकर हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियां किसी भी प्रकार की आशंका को देखते हुए सतर्क हैं और सीमावर्ती इलाकों से लेकर मुख्य सड़कों तक सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!