Amarnath Yatra से पहले जम्मू में सुरक्षा तैयारियां तेज, भगवती नगर बेस कैंप पहुंचे अधिकारी

Edited By Neetu Bala, Updated: 01 Jun, 2026 05:48 PM

security preparations intensify in jammu ahead of amarnath yatra

जम्मू-कश्मीर में आगामी 3 जुलाई 2026 से शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

जम्मू ( तनवीर सिंह ) :  जम्मू-कश्मीर में आगामी 3 जुलाई 2026 से शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए रविवार को जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास बेस कैंप में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में डिविजनल कमिश्नर जम्मू रमेश कुमार, IGP जम्मू बी.एस. टूटी समेत प्रशासन, पुलिस और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों ने बेस कैंप का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों, यात्री सुविधाओं और विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया।

भगवती नगर बेस कैंप अमरनाथ यात्रा का प्रमुख ट्रांजिट केंद्र है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कश्मीर घाटी के लिए रवाना होते हैं। इसे देखते हुए सुरक्षा, आवास, स्वास्थ्य सेवाएं, पंजीकरण और यातायात प्रबंधन को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

अधिकारियों ने यात्रा मार्ग, बेस कैंप और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। लखनपुर प्रवेश द्वार से लेकर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग तथा आगे के यात्रा मार्गों पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।

प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। आने वाले दिनों में देशभर से यात्रियों के जम्मू पहुंचने की संभावना को देखते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!