J&K: ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, तैयार हुआ यह नया पुल

Edited By VANSH Sharma, Updated: 06 Dec, 2025 04:28 PM

relief from traffic jams this new bridge is ready

क्षेत्रवासियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

मढ़ीन (प्रदीप): तहसील मढ़ीन से सटे भाग नाले पर निर्मित नए पुल का उद्घाटन कल होने की संभावना जताई जा रही है। लंबे समय से निर्माणाधीन यह पुल अब पूरी तरह तैयार हो चुका है और इसके शुरू होते ही क्षेत्रवासियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

बीआरओ ने इस पुल को 15 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से दोबारा तैयार किया है। निर्माण कार्य में लगभग दो वर्ष का समय लगा। इस दौरान कई तकनीकी चुनौतियाँ सामने आईं और कुछ लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए, लेकिन इसके बावजूद बीआरओ ने काम को लगातार जारी रखा।

सूत्रों के अनुसार, उद्घाटन समारोह में हीरानगर के एसडीएम शिरकत करेंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल शुरू होने से न केवल यातायात सुचारु होगा, बल्कि आपातकालीन सेवाओं, स्कूल–कॉलेज जाने वाले छात्रों और क्षेत्र की व्यावसायिक गतिविधियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!