राकेश कुमार हत्याकांड में 6 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथियार भी किए बरामद

Edited By Sunita sarangal, Updated: 04 Apr, 2024 10:24 AM

rakesh murder case solved 6 arrested

आरोपियों के बारे में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 5 आरोपियों को पंजाब से जबकि एक को जम्मू से गिरफ्तार किया गया।

जम्मू: 10 दिन पहले आर.एस.पुरा. के दबलेड़ क्षेत्र में हुए हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने 5 आरोपियों को पंजाब से और एक आरोपी को जम्मू से गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें :  कश्मीर में बारिश का सिलसिला जारी, जानें आने वाले दिनों का हाल

प्रैस वार्ता के दौरान एस.एस.पी. जम्मू डा. विनोद कुमार (आई.पी.एस.) ने बताया कि 23 मार्च को आरोपी रविन्द्र सिंह पुत्र विक्रम सिंह निवासी भलैसर तहसील अरनिया मौजूदा समय प्रीत नगर ने अपने साथियों के साथ तेजधार हथियारों से आर.एस. पुरा के भलेसर निवासी राकेश कुमार पुत्र मेला राम पर तेजधार हथियारों से हमला किया था। हमलावर राकेश कुमार के दोनों हाथ काट कर अपने साथ ले गए थे। गंभीर रूप से घायल राकेश कुमार को जी.एम.सी. अस्पताल में पहुंचाया गया था जहां उसने घावों का ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में आई.पी.सी. की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू की। हत्यारों की धरपकड़ के लिए विभिन्न टीमों को लगाया गया।

यह भी पढ़ें :  Kathua Encounter के 2 बदमाश मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, पुलिस ने रखा 1 लाख का ईनाम

 

एस.एस.पी. विनोद कुमार के अनुसार गहनता से की गई जांच के दौरान आरोपियों के बारे में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 5 आरोपियों को पंजाब से जबकि एक को जम्मू से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बंटी वर्मा उर्फ बंटी पुत्र हंस राज व लखविन्द्र सिंह उर्फ लक्खा उर्फ लक्की पुत्र करनैल सिंह दोनों निवासी बंबू चक्क, तहसील रामगढ़ जिला सांबा, रविन्द्र सिंह उर्फ जट पुत्र विक्रम सिंह, मोहिन्द्र सिंह पुत्र विक्रम सिंह दोनों निवासी भलेसर तहसील अरनिया जिला जम्मू मौजूदा समय प्रीत नगर गंग्याल व पवनदीप सिंह उर्फ रूबल पुत्र जोध सिंह निवासी डिग्याना कैंप गंग्याल, जम्मू के रूप में की गई है। इन पांचों आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया गया है, जबकि छठे आरोपी संजीव शर्मा उर्फ संजू पुत्र मोहन लाल निवासी गंग्याल को जम्मू से काबू किया गया। आरोपियों द्वारा हत्या में प्रयोग किए गए हथियार सांबा जिले से बरामद कर लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें :  PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह इस दिन करेंगे जम्मू-कश्मीर का दौरा

पिता की मौत का बदला लेने हेतु की गई थी हत्या

एस.एस.पी. विनोद कुमार ने बताया कि मृतक राकेश कुमार पर वर्ष 2016 में इस मामले के मुख्यारोपी रविन्द्र व मोहिन्द्र (दोनों भाई) के पिता विक्रम सिंह की हत्या का आरोप था। जिसके चलते राकेश कुमार जेल में भी बंद रहा। इसके बाद अदालत ने उसे रिहा कर दिया। विक्रम सिंह की हत्या के लिए कथित तौर पर जिम्मेदार राकेश कुमार की हत्या की साजिश रविन्द्र और मोहिंद्र ने पिता की मौत का बदला लेने के लिए रची। जिसके बाद डिवाइन लाईट पब्लिक स्कूल दबलैड़ के समीप हत्यारों ने अपने साथियों के साथ मिलकर राकेश कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके दोनों हाथ काट कर साथ ले गए। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गिरफ्तार आरोपियों के साथियों की इस हत्या की साजिश में क्या भूमिका रही है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!