कश्मीर में बारिश का सिलसिला जारी, जानें आने वाले दिनों का हाल

Edited By Sunita sarangal, Updated: 04 Apr, 2024 09:42 AM

weather for kashmir

श्रीनगर में बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सैल्सियस कम है।

श्रीनगर: कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में बुधवार को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और सामान्य गतिविधियां बाधित हुईं। मौसम विभाग के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में दिन के दौरान रुक-रुक कर बारिश हुई, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और तापमान में गिरावट आई। श्रीनगर में डल झील के किनारे बुलेवार्ड रोड पर पर्यटकों को गर्म कपड़ों और रेन जैकेट में देखा गया।

श्रीनगर के मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में छिटपुट जगहों से लेकर विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना व्यक्त की। मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और शाम के समय कई स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी और गरज के साथ बिजली चमकेगी। वहीं 4 अप्रैल को मौसम शुष्क रहेगा। 5 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने के आसार हैं। इसके बाद 6 से 10 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा। खराब मौसम को देखते हुए किसानों को तीन से पांच अप्रैल तक कृषि कार्य रोकने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें :  PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह इस दिन करेंगे जम्मू-कश्मीर का दौरा

श्रीनगर में बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सैल्सियस कम है। कोकेरनाग और गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट को छोड़कर कश्मीर के अन्य मौसम केंद्रों में आज दिन का तापमान सामान्य से 1-4 डिग्री सैल्सियस कम दर्ज किया गया। श्रीनगर में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात के दौरान न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सैल्सियस के मुकाबले 8.0 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी में यह सामान्य से 1.6 डिग्री सैल्सियस अधिक था।

पहलगाम में तापमान एक दिन पहले के 0.5 डिग्री सैल्सियस के मुकाबले 2.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया और दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पर्यटक स्थल के लिए यह सामान्य से 0.8 डिग्री सैल्सियस अधिक था। पिछली रात दर्ज किए गए 0.4 डिग्री सैल्सियस के मुकाबले गुलमर्ग का तापमान 2.0 डिग्री सैल्सियस रहा और आज उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के स्की रिसॉर्ट के लिए यह सामान्य से 2.8 डिग्री सैल्सियस अधिक है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!