बारिश ने खोली जम्मू की ड्रेनेज व्यवस्था की पोल, बनतालाब की सड़क बनी ‘स्विमिंग पूल’

Edited By Neetu Bala, Updated: 19 Aug, 2026 07:01 PM

rain exposes the flaws in jammu s drainage

जम्मू में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है।

जम्मू ( तनवीर )  :  जम्मू में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। बनतालाब में वी स्कूल के सामने मेन सड़क पर बारिश का पानी इतना जमा हो गया कि सड़क ने तालाब का रूप ले लिया। हालात ये हैं कि यहां से गुजरने वाले लोगों, दोपहिया वाहन चालकों और कार सवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जम्मू नगर निगम के वार्ड नंबर 63, बनतालाब से जम्मू की ओर आने वाली मुख्य सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बनतालाब की तरफ से आने वाले नाले की उचित निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के साथ-साथ नाले का पानी भी सड़क पर जमा हो जाता है।

मौके की तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर पानी जमा होने से वाहन चालकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर पानी इतना अधिक है कि लोगों को संभलकर सड़क पार करनी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों ने जम्मू नगर निगम और जम्मू स्मार्ट सिटी के कमिश्नर एवं CEO देवांश यादव से अपील की है कि जलभराव की इस समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाए, ताकि हर बारिश में लोगों को इसी परेशानी से न गुजरना पड़े।

फिलहाल सवाल यही है कि आखिर कब तक बारिश के बाद बनतालाब की यह मुख्य सड़क लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी रहेगी? स्थानीय लोग अब प्रशासन से सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि जल निकासी की ठोस और स्थायी व्यवस्था की उम्मीद कर रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!