Edited By Subhash Kapoor, Updated: 31 Aug, 2026 09:25 PM

जम्मू कश्मीर के राजौरी इलाके में बारिश का अलर्ट जारी है तथा राजौरी और इसके ऊपरी इलाकों में हुई भारी बारिश के बाद क्षेत्र की नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से लोगों को सतर्क रहने...
राजौरी : जम्मू कश्मीर के राजौरी इलाके में बारिश का अलर्ट जारी है तथा राजौरी और इसके ऊपरी इलाकों में हुई भारी बारिश के बाद क्षेत्र की नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से लोगों को सतर्क रहने तथा नदी-नालों और अन्य जल स्रोतों के नजदीक जाने से बचने की सलाह दी गई है। लोगों से अपील की गई है कि वे बहते पानी को पार करने का प्रयास न करें और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें।