जम्मू-पुंछ हाईवे पर मिला पाकिस्तानी कनेक्शन! करेंसी और संदिग्ध सामान बरामद

Edited By Subhash Kapoor, Updated: 17 Jun, 2026 09:21 PM

pakistani connection found on jammu poonch highway

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भटाधुरिया (Bhatadhuria) इलाके में तलाशी अभियान के दौरान पाकिस्तानी मुद्रा (Pakistani Currency) और अन्य संदिग्ध आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भटाधुरिया (Bhatadhuria) इलाके में तलाशी अभियान के दौरान पाकिस्तानी मुद्रा (Pakistani Currency) और अन्य संदिग्ध आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। बरामदगी के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और जांच एजेंसियां मामले की हर पहलू से पड़ताल कर रही हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों को तलाशी के दौरान कुछ संदिग्ध सामग्री मिली, जिसमें पाकिस्तानी करेंसी भी शामिल है। इसके अलावा कुछ अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल अधिकारियों ने बरामद सामग्री के बारे में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!