Jammu-Kashmir में साजिश रच रहा है Pakistan, कठुआ में मिला ये सामान
Edited By Neetu Bala, Updated: 23 Jun, 2024 01:14 PM

गुब्बारे पर अंग्रेजी और उर्दू में पीआईए लिखे होने के अलावा इसके एक हिस्से पर पाकिस्तानी झंडे का चिन्ह (आधा चंद्रमा और सितारा) भी बना था।
हीरानगर (लोकेश ): कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर के सैस्वां इलाके से पीआईए लिखा हवाई जहाज नुमा गुब्बारा मिला है , जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। सैस्वां गांव अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी ) से लगभग दस किलोमीटर दूरी पर है और जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग से लगता है। जबकि शनिवार शाम को लोगों इस गुब्बारे को देखा तो पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने गुबारे को अपने कब्जे में ले लिया है।
ये भी पढ़ेंः Weather :Jammu में गर्मी ने फिर दिखाए तेवर तो Kashmir में हुई बूंदा-बांदी, जानें अगले 7 दिनों के मौसम का हाल
बताया जा रहा है कि स्थानीय किसान द्वारा घर के पास खेतों में शाम 6:30 बजे जहाज नुमा गुब्बारा देखा गया इस पर अंग्रेजी और उर्दू में पीआईए लिखे होने के अलावा इसके एक हिस्से पर पाकिस्तानी झंडे का चिन्ह (आधा चंद्रमा और सितारा) भी बना था। जिससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि यह गुब्बारा पाकिस्तान की ओर से ही आया है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में सरकारी जहाजों पर पीआईए लिखा रहता है। जिसका अर्थ पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस है। कठुआ पुलिस ने इस गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया है।
Related Story

Top-6 : जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से कई इलाकों में जल भराव तो वहीं 15 अगस्त से पहले Kashmir में...

छत पर मिले ‘I Love Pakistan’ लिखे 2 गुब्बारे! जांच में जुटी पुलिस

Jammu में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Jammu में रूटीन चेकिंग में ड्रग तस्करी का खुलासा, ऑडी सवार से अवैध सामान बरामद

Top-6: जम्मू-कश्मीर में 26 जगहों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, तो वहीं Jammu योग का रंग, पढ़ें...

Jammu Crime: जम्मू में पुलिस की अवैध खनन पर कार्रवाई, 3 वाहन जब्त

बरसात के मौसम में कई बीमारियों ने दी दस्तक, स्वास्थय विभाग ने जारी किया Alert

Kashmir में बादल फटने से हड़कंप, बेबस-लाचार हुए लोग, लगातार दी जा रही चेतावनी

Jammu Police का एक्शन, चाइनीज डोर बेचते दुकानदार Arrest

Jammu : नगरोटा में बिना रजिस्ट्रेशन का ट्रक बरामद, जांच पर बड़ा खुलासा