J&K में तिरंगा यात्रा के दौरान उलटा तिरंगा लहराने का Video वायरल, देखें...

Edited By Neetu Bala, Updated: 15 Aug, 2026 05:50 PM

of tricolour being waved upside down during

घटना को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि जब भाजपा द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया जाता है, तो ऐसे में यात्रा के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के सही तरीके से प्रदर्शन को लेकर सावधानी क्यों नहीं बरती गई।

राजौरी ( अमित शर्मा )  :  राजौरी से इस वक्त एक वायरल वीडियो को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राजौरी में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान कथित तौर पर उल्टा राष्ट्रीय ध्वज लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों के बीच एक वाहन पर मौजूद व्यक्ति के हाथ में उल्टा तिरंगा दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस वाहन पर भाजपा राजौरी जिला युवा अध्यक्ष अज़हर भी मौजूद थे।

घटना को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि जब भाजपा द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया जाता है, तो ऐसे में यात्रा के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के सही तरीके से प्रदर्शन को लेकर सावधानी क्यों नहीं बरती गई।

मामले को लेकर कुछ लोगों द्वारा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की जा रही है। वायरल वीडियो के दावे और उसमें दिखाई दे रही परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!