NIA अदालत में अलगाववादी शब्बीर शाह हुए पेश, बढ़ा रिमांड

Edited By Sunita sarangal, Updated: 28 Apr, 2026 12:16 PM

nia court extends remand of separatist shabir shah

जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि शाह की 10 दिन की रिमांड अवधि सोमवार को समाप्त हो गई

जम्मू: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एन.आई.ए.) की एक विशेष अदालत ने आतंकवाद के 3 दशक पुराने मामले के सिलसिले में अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह की रिमांड अवधि सोमवार को 10 दिन और बढ़ा दी।

जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि शाह की 10 दिन की रिमांड अवधि सोमवार को समाप्त हो गई, जिसके बाद उसे जम्मू की विशेष एन.आई.ए. अदालत में पेश किया गया, जिसने उसकी हिरासत अवधि 10 दिन और बढ़ा दी। शाह ने जमानत याचिका दायर की है, जिस पर अगली सुनवाई के दौरान विचार किए जाने की संभावना है। सुनवाई के दौरान एन.आई.ए. ने शाह से और पूछताछ के लिए उसकी हिरासत अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एजैंसी को 10 दिन की अतिरिक्त हिरासत प्रदान कर दी।

एन.आई.ए. की श्रीनगर शाखा ने शाह को 17 अप्रैल को दिल्ली से 1996 के उस मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था, जिसमें एक आतंकवादी के अंतिम संस्कार के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ था। पटियाला हाऊस अदालत ने शाह की ट्रांजिट रिमांड अर्जी को मंजूरी दे दी, जिसके बाद अलगाववादी नेता को अगले दिन जम्मू स्थित एन.आई.ए. अदालत में पेश किया गया। शाह को अन्य मामलों में लगभग 7 साल तक जेल में रहने के बाद हाल ही में जमानत पर रिहा किया गया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!