Edited By Sunita sarangal, Updated: 10 May, 2024 10:31 AM
प्रवासियों के लिए कुल 26 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 21 जम्मू में, 4 दिल्ली में और एक उधमपुर में है।
जम्मू/कश्मीर: देशभर में रह रहे 52,100 प्रवासी कश्मीरी मतदाता भी 13 मई को जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर सीट पर मतदान करने के पात्र होंगे। इस सीट पर 8.7 लाख महिलाओं सहित 17.4 लाख मतदाता 24 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
यह भी पढ़ें : कश्मीर के इस जिले में भयानक आग का तांडव, मशहूर रेस्टोरेंट, न्यूज पोर्टल सहित कई दुकानें बनीं राख
अधिकारियों ने कहा कि घाटी की 3 सीट के लिए लोकसभा चुनाव में 1.13 लाख से अधिक प्रवासी कश्मीरी मतदाता पंजीकृत हैं। प्रवासी मामलों के सहायक रिटर्निंग अधिकारी (ए.आर.ओ.) रियाज़ अहमद ने बताया कि 13 मई को श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र में 52,100 कश्मीरी प्रवासी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र होंगे। इनमें से 25,760 पुरुष मतदाता और 26,340 महिला मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि श्रीनगर, बारामूला और अनंतनाग संसदीय क्षेत्रों में 1,13,873 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 56,290 पुरुष, 57,582 महिलाएं और एक ट्रांसजैंडर व्यक्ति शामिल हैं।
प्रवासियों के लिए कुल 26 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 21 जम्मू में, 4 दिल्ली में और एक उधमपुर में है। अहमद ने बताया कि उन्होंने प्रवासियों के लिए कुल 26 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 21 जम्मू में, 4 दिल्ली में और एक उधमपुर में है। जम्मू में 21 मतदान केंद्र बनाए हैं। मतदाताओं की संख्या में वृद्धि को देखते हुए उन्हें कुछ और सहायक मतदान केंद्र स्थापित करने होंगे। श्रीनगर संसदीय क्षेत्र के लिए उन्होंने मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ा कर 23 कर दी है। निर्वाचन आयोग (ई.सी.) ने कश्मीरी प्रवासी मतदाताओं को लाने-ले जाने की व्यवस्था की है। अहमद ने कहा कि यह सुविधा सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी।