भारी बारिश में भी उधमपुर सीट पर हो रहा मतदान, शाम 5 बजे तक इतने प्रतिशत लोगों ने डाला वोट

Edited By Sunita sarangal, Updated: 19 Apr, 2024 07:56 PM

voting starts on udhampur seat for lok sabha elections

आज उधमपुर कठुआ लोकसभा सीट पर सुबह 7 बजे से वोटिंग चल रही है।

उधमपुर/कठुआ: आज उधमपुर कठुआ लोकसभा सीट पर सुबह 7 बजे से वोटिंग चल रही है। इस दौरान आज शाम 5 बजे तक उधमपुर सीट के लिए 65.08% मतदाताओं ने अपने मत के अधिकार का प्रयोग किया। कठुआ में सबसे ज्यादा 70.80% वोटिंग हुई है। इस दौरान कठुआ में शाम 4 बजे के बाद तेज बारिश शुरू हो गई और मतदाताओं ने मतदान केंद्र में बने हॉल में शरण ली।

उधमपुर सीट पर शाम 5 बजे तक इतने प्रतिशत हुई वोटिंग

बनी - 60.65%

बनिहाल - 56.62%

बसोहली - 63.57%

भद्रवाह - 60.85%

बिलावर - 64.51%

चिनैनी - 66.33%

डोडा - 65.78%

डोडा पश्चिम - 66.62%

हीरानगर - 68.06%

इंद्रवाल - 66.90%

जसरोटा -  68.65%

कठुआ (एस.सी.) - 70.80%

किश्तवाड़ - 62.51%

पाडर-नागसेनी - 60.81%

रामबन - 64.76%

रामनगर (एस.सी.) - 64.79%

उधमपुर पूर्व - 69.96%

उधमपुर पश्चिम - 67.33%

 

कुल- 65.08%

 

दोपहर 3 बजे तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान

 

मतदाताओं में मतदान को लेकर खूब जोश देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार दोपहर 3 बजे तक 57.09% तक वोटिंग हुई है। आसमान में बादल छाए हुए हैं इसके बावजूद लोग मतदान के लिए मतदान केंद्रों में पहुंच रहे हैं। 

उधमपुर सीट पर दोपहर 3 बजे तक इतने प्रतिशत हुई वोटिंग

बनी - 54.71%

बनिहाल - 48.03%

बसोहली - 56.56%

भद्रवाह - 53.78%

बिलावर - 58.21%

चिनैनी - 58.03%

डोडा - 58.06%

डोडा पश्चिम - 59.05%

हीरानगर - 57.62%

इंद्रवाल - 61.10%

जसरोटा -  62.03%

कठुआ (एस.सी.) - 59.27%

किश्तवाड़ -  49.34%

पाडर-नागसेनी - 56.62%

रामबन - 57.98%

रामनगर (एस.सी.) - 58.63%

उधमपुर पूर्व - 61.30%

उधमपुर पश्चिम - 58.82%

 

कुल- 57.09%

 

दोपहर 1 बजे तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान

जानकारी के अनुसार दोपहर 1 बजे तक उधमपुर सीट पर 43.11% मतदान हुआ है। इसमें से सबसे ज्यादा वोटिंग जसरोटा में हुई है और सबसे कम वोटिंग बनिहाल में दर्ज की गई है।

उधमपुर सीट पर दोपहर 1 बजे तक इतने प्रतिशत हुई वोटिंग

बनी - 41.98%

बनिहाल - 30.41%

बसोहली - 44.88%

भद्रवाह - 43.01%

बिलावर - 43.64%

चिनैनी - 43.39%

डोडा - 46.87%

डोडा पश्चिम - 48.82%

हीरानगर - 43.30%

इंद्रवाल - 48.87%

जसरोटा - 48.94%

कठुआ (एस.सी.) - 45.25%

किश्तवाड़ - 34.24%

पाडर-नागसेनी - 48.56%

रामबन - 45.75%

रामनगर (एस.सी.) - 42.17%

उधमपुर पूर्व - 48.30%

उधमपुर पश्चिम - 36.31%

 

कुल- 43.11%

 

इस दौरान जानकारी मिली है कि कठुआ की हीरानगर तहसील में एक मतदान केंद्र की ई.वी.एम. मशीन में खराबी आ गई है। इसके चलते वहां पर हो रही वोटिंग को रोक दिया गया है। मशीन ठीक होने के बाद ही फिर से वोटिंग शुरू की जाएगी।

सुबह 7 बजे से वोटिंग चल रही है और अब 11 बजे तक 22.60% लोगों ने वोट डाले हैं। इसमें से रामबन में 21.76% और बनिहाल में 14.84% तक वोटिंग दर्ज की गई है। वहीं दोपहर होने के साथ ही मतदाताओं की कतारें लंबी लगनी शुरू हो गई हैं। इस दौरान युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों में भी काफी जोश देखने को मिल रहा है।

उधमपुर सीट पर सुबह 11 बजे तक इतने प्रतिशत हुई वोटिंग

बनी - 25.18%
बनिहाल - 15.66%
बसोहली - 19.21%
भद्रवाह - 26.34%
बिलावर - 28.51%
चिनैनी - 16.31%
डोडा - 28.91%
डोडा पश्चिम - 25.42%
हीरानगर - 26.45%
इंद्रवाल - 28.56%
जसरोटा - 26.62%
कठुआ (एस.सी.) - 22.15%
किश्तवाड़ - 31.27%
पाडर-नागसेनी - 25.21%
रामबन - 23.03%
रामनगर (एस.सी.) - 15.31%
उधमपुर पूर्व - 18.96%
उधमपुर पश्चिम - 14.05%

कुल- 22.60%

इस दौरान दुल्हा-दुल्हन अपने मत के अधिकार का प्रयोग कर मतदान करने पहुंच रहे हैं। इसी लड़ी में साहिल और राधिका ने शादी के जोड़े में उधमपुर सीट के लिए अपना मत दिया। वहीं कठुआ के बुद्धि पोलिंग स्टेशन पर एक दुल्हा बैंड बाजे के साथ पहुंचा और अपना वोट कास्ट किया।

PunjabKesari

इतने प्रतिशत हुआ मतदान

जानकारी के अनुसार इस सीट पर सुबह 7 बजे से लेकर सुबह 9 बजे तक 10.43 प्रतिशत मतदान हो चुका है। इस सीट पर वोटिंग के लिए 2,637 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर 16.23 लाख मतदाता वोट देंगे। इस सीट पर कांग्रेस की ओर से पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह, भाजपा के वर्तमान सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, डी.पी.ए.पी. के गुलाम मोहम्मद सरूरी, एकम सनातम भारत दल की तरफ से मनोज कुमार सहित 12 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला चल रहा है। अन्य उम्मीदवारों में प्रेम नाथ, अमित कुमार, राजेश मनचंदा, मेहराज दीन सचिन गुप्ता, मोहम्मद अली गुज्जर, बलवान सिंह, डा. पंकज शर्मा, स्वर्णवीर सिंह जराल चुनाव मैदान में उतरे हुए हैं।

PunjabKesari

उधमपुर सीट पर सुबह 9 बजे तक इतने प्रतिशत हुई वोटिंग

बनी - 08.79%
बनिहाल - 06.71%
बसोहली - 9.86%
भद्रवाह - 9.60%
बिलावर - 11.04%
चिनैनी - 9.87%
डोडा - 9.97%
डोडा पश्चिम - 10.75%
हीरानगर - 10.70%
इंद्रवाल - 13.73%
जसरोटा - 10.67%
कठुआ (एस.सी.) - 12.33%
किश्तवाड़ - 11.88%
पाडर-नागसेनी - 13.84%
रामबन - 9.71%
रामनगर (एस.सी.) - 11.31%
उधमपुर पूर्व - 11.93%
उधमपुर पश्चिम - 09.08%
 

कुल- 10.43%

PunjabKesari

बारिश के बीच लोग कर रहे मतदान

जानकारी के अनुसार सुबह हुई बारिश से कई जगहों पर ठंडी हवाएं चल रही हैं तो कहीं घने बादल छाए हुए हैं लेकिन लोग फिर भी अपने मत के अधिकार का प्रयोग कर नई सरकार बनाने में सहयोग दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। इस दौरान मतदान केंद्रों के बाहर लंबी लाइनें देखने को मिलीं। जानकारी के अनुसार डी.पी.ए.पी. के उम्मीदवार गुलाम मोहम्मद सरूरी ने किश्तवाड़ के इंद्रवाल में वोट डाला।

जानकारी के अनुसार मतदान से पहले मॉक पोलिंग की गई थी जिसके बाद मशीनों को रिसैट करके मतदान प्रक्रिया शुरू की गई। उधमपुर जिले में बारिश के बीच लोग छाता लेकर वोट देने पहुंचे। इस दौरान बच्चों, बूढ़ों और महिलाओं में भी जोश देखने को मिल रहा है। खराब मौसम का असर मतदान पर कम ही देखने को मिल रहा है। लोग खराब मौसम में भी वोटिंग देने पहुंच रहे हैं।

PunjabKesari

वहीं मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दौरान कठुआ से उधमपुर सीट के लिए एक दुल्हन ने पहला वोट डाला। इतना ही नहीं 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने भी अपने मत के अधिकार का प्रयोग कर वोट डाला। वहीं कठुआ के जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला उपायुक्त राकेश मिन्हास ने भी कतार में लग कर अपनी बारी आने पर वोट डाला। उधमपुर सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार चौधरी लाल सिंह ने भी कठुआ से मतदान किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!