Udhampur में बंद हुआ Main Road,वाहनों की लगी लंबी कतारें

Edited By Neetu Bala, Updated: 25 Aug, 2025 05:40 PM

main road closed in udhampur long queues of vehicles

दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई हैं।

ऊधमपुर :  गत दिन से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इससे तापमान में काफी कमी दर्ज की गई। इससे लोगों को उमस व भीषण गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। बारिश के चलते धार रोड मार्ग दूधर नाले के समीप पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर तथा मलबा आने से बंद हो गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इससे दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई हैं।

वहीं, इसकी जानकारी लगते ही प्रशासन द्वारा संबंधित विभाग को सूचित किया गया तथा उनके द्वारा तुरंत जे.सी.बी. को मौके पर भेज दिया गया। समाचार लिखे जाने तक सड़क पर आए मलबे को हटाने का कार्य जारी था। वहीं, दूसरी ओर मौसम में खराबी के चलते हुए सोमवार को जम्मू प्रांत के सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूलों को एहतियातन बंद रखा गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!