Jammu : गंग्याल गोलीकांड मामले में मुख्य आरोपी की हुई पहचान, पुलिस जांच तेज

Edited By VANSH Sharma, Updated: 07 Jun, 2025 03:40 PM

main accused in gangyal firing case identified

जम्मू में कल दोपहर करीब 2:20 बजे गंग्याल इलाके में हुई फायरिंग की घटना में दो कुख्यात अपराधी घायल हुए थे।

जम्मू (तनवीर सिंह) : जम्मू के गंग्याल गोलीकांड मामले में कार्रवाई करते हुए जम्मू पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जम्मू पुलिस ने गोलीकांड के मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है। बता दें कि जम्मू में कल दोपहर करीब 2:20 बजे गंग्याल इलाके में हुई फायरिंग की घटना में दो कुख्यात अपराधी घायल हुए थे। घटना के तुरंत बाद जम्मू पुलिस (साउथ जोन) ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी की पहचान करके उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

घटना में घायल हुए दोनों व्यक्ति – विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की (निवासी मॉडल टाउन गंग्याल, फिलहाल सेहूरा, जम्मू) और परमजीत सिंह उर्फ पंकज उर्फ मुर्गा (निवासी शिव नगर सेहूरा, तहसील बिश्नाह)। दोनों घायल युवक गंग्याल थाने के पुराना हिस्ट्रीशीटर है और हाल ही में 31 मार्च 2025 को PSA के तहत जेल से रिहा हुए थे। फायरिंग की सूचना मिलते ही गंग्याल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जीएमसी बक्षी नगर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया।

पुलिस जांच के दौरान, गोलीकांड दौरान इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिज़ायर कार (नंबर JK08C-1955) को जब्त कर लिया गया है। गाड़ी के मालिक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, ताकि उसकी संलिप्तता और पूरी घटना की कड़ी का पता लगाया जा सके।

PunjabKesari

प्रारंभिक जांच में मुख्य आरोपी के रूप में हरजोत सिंह उर्फ अंडा, निवासी डिगियाना कैंप की पहचान की गई है। हरजोत पहले से ही गैंग और संगठित अपराधों में लिप्त रहा है। माना जा रहा है कि वह इस फायरिंग में अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ शामिल था।

गंग्याल थाना में इस मामले को लेकर FIR नंबर 68/2025 भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109, 111, 191(3) और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं और संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं। सभी आरोपियों की तलाश जारी है और मामले की जांच तेजी से की जा रही है।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!