जम्मू में LPG संकट गहराया: सप्लाई ठप! कारोबारियों ने मजबूरी में उठाया यह कदम

Edited By VANSH Sharma, Updated: 19 Mar, 2026 04:44 PM

lpg crisis deepens in jammu supplies halted traders forced to take this step

जम्मू में इन दिनों LPG गैस सिलेंडर की कमी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

जम्मू डेस्क: जम्मू में इन दिनों LPG गैस सिलेंडर की कमी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इसका सबसे ज्यादा असर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा चलाने वाले कारोबारियों पर पड़ रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि कई छोटे ढाबे और खाने-पीने के प्रतिष्ठान बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं।

कारोबारियों का कहना है कि उन्हें समय पर कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे। पहले जो सिलेंडर करीब 1000 रुपये में मिल जाता था, अब वही ब्लैक में 2000 से 2500 रुपये तक खरीदना पड़ रहा है। एक होटल संचालक के मुताबिक, कई दिनों से सप्लाई नहीं आ रही, जिससे उन्हें मजबूरी में महंगे दाम चुकाने पड़ रहे हैं और मुनाफा भी कम होता जा रहा है।

ढाबा संचालकों का कहना है कि अगर जल्द ही हालात नहीं सुधरे, तो उन्हें कुछ समय के लिए अपना काम बंद करना पड़ सकता है। बढ़ते खर्च और कम होते ग्राहकों के बीच कारोबार चलाना मुश्किल हो गया है।

इसका असर आम लोगों पर भी दिख रहा है। घरेलू उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी कई दिनों तक सिलेंडर नहीं मिल रहा। गैस एजेंसियों पर ‘स्टॉक खत्म’ का जवाब मिलने से लोगों की चिंता बढ़ रही है।

हालांकि, सरकार ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि पेट्रोल, डीजल और LPG का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। साथ ही सप्लाई व्यवस्था को सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों से बचें और जरूरत के अनुसार ही ईंधन का इस्तेमाल करें, ताकि स्थिति जल्द सामान्य हो सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!