भारी बारिश के कारण घाटी में भूस्खलन, सेना ने 250 लोगों का ऐसे किया रेस्क्यू

Edited By Sunita sarangal, Updated: 19 Apr, 2024 12:07 PM

landslide in gurez valley army rescued 250 peoples

इससे 250 स्थानीय लोगों को ले जा रहे 25 वाहन फंस गए।

तुलैल(मीर आफताब): उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में गुरेज घाटी के तुलैल इलाके में बडोगाम के पास सड़क पर अचानक भूस्खलन हुआ। इससे 250 स्थानीय लोगों को ले जा रहे 25 वाहन फंस गए। जानकारी मिली है कि इन वाहनों में बुजुर्ग महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। यह घटना रात के समय हुई जब इलाके में भारी बारिश हो रही थी।

यह भी पढ़ें :  LIVE : उधमपुर सीट के लिए चल रही वोटिंग, सुबह 9 बजे तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान

सूचना मिलते ही तुरंत 3 असम रेजिमेंट के जवान फंसे हुए यात्रियों की मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने उन्हें भोजन और आश्रय प्रदान किया और यातायात को फिर से शुरू करने के लिए सड़क को साफ करने के लिए रात भर काम किया। इस बीच यात्रियों ने 3 असम रेजिमेंट का उनकी त्वरित सहायता और राहत प्रयासों के लिए धन्यवाद किया।

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!