लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी व अवैध माइनिंग पर जम्मू पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Edited By Subhash Kapoor, Updated: 05 Jun, 2025 12:35 AM

jammu police took major action against the accused

जम्मू पुलिस का साउथ ज़ोन फरार आरोपियों, अवैध खनन और सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है, जिसके तहत एक अहम सफलता हासिल करते हुए पुलिस थाना बाग-ए-बाहू ने उस आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो कई वर्षों से अदालत की...

जम्मू :  जम्मू पुलिस का साउथ ज़ोन फरार आरोपियों, अवैध खनन और सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है, जिसके तहत एक अहम सफलता हासिल करते हुए पुलिस थाना बाग-ए-बाहू ने उस आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो कई वर्षों से अदालत की कार्रवाई से बचता आ रहा था। आरोपी मुस्ताक अहमद पुत्र स्वर्गीय अब्दुल राशिद निवासी फिंदर, वर्तमान पता रंगूरा, जम्मू के खिलाफ दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में मामला दर्ज था। आरोपी के खिलाफ धारा 512 सीआरपीसी के तहत वारंट जारी था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। विशेष सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

इसी तरह पुलिस थाना गंग्याल ने अवैध खनन पर शिकंजा कसा है। अवैध खनन और पर्यावरण उल्लंघनों के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखते हुए, पुलिस थाना गंग्याल ने एक टिप्पर, एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है। दोनों वाहन अवैध रूप से निकाली गई रेत ले जा रहे थे और मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन कर रहे थे। संबंधित उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!