Jammu, Srinagar के लोगों के लिए बड़ी खबर, अब सरकारी Documents के लिए नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर

Edited By VANSH Sharma, Updated: 04 Jun, 2025 05:34 PM

government documents

जम्मू और श्रीनगर के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।

जम्मू डेस्क : जम्मू और श्रीनगर के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। अब उन्हें ज़रूरी सरकारी दस्तावेजों के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मंगलवार को राजस्व विभाग के वित्तीय आयुक्त शालीन काबरा ने जम्मू और श्रीनगर के केंद्रीय रिकॉर्ड रूम की ऑनलाइन सेवाएं शुरू कर दी है।

इस सुविधा का मुख्य उद्देश्य यह है कि आम लोगों को राजस्व से जुड़े ज़रूरी दस्तावेज़ आसानी से और तेजी से मिल सकें। यह सेवा जेके राजस्व पोर्टल (https://jkrevenue.nic.in) से जुड़ी हुई है, जहां से लोग अपने स्मार्टफोन, कंप्यूटर या टैबलेट से सीधे आवेदन कर सकते हैं।

अब नागरिक घर बैठे ही जमीन से जुड़े दस्तावेजों की ऑनलाइन कॉपी हासिल कर सकेंगे। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि सरकारी कार्यालयों में जाने की ज़रूरत भी नहीं पड़ेगी। शालीन काबरा ने उम्मीद जताई कि इस पहल से सरकारी कामकाज में पारदर्शिता बढ़ेगी और आम जनता का सरकारी सेवाओं पर भरोसा भी मजबूत होगा। यह कदम जम्मू-कश्मीर में डिजिटल सेवाओं की दिशा में एक और अहम प्रयास है, जिससे लोगों की ज़िंदगी को आसान बनाया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!