Edited By VANSH Sharma, Updated: 31 May, 2025 06:21 PM

प्रशासन ने दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है।
शोपियां (मीर आफताब) : जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले के पदपावन इलाके में मुगल रोड पर आज दो बड़े सड़क हादसे हुए। इन दर्दनाक सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गए। पहला हादसा उस समय हुआ जब एक पैसेंजर टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में टेंपो में सवार कई लोग घायल हुए।
हैरानी की बात यह है कि पहले हादसे के केवल आधे घंटे बाद उसी जगह पर दूसरा हादसा हो गया। इस बार एक जेकेआरटीसी (JKRTC) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 54 यात्री सवार थे। इस बस दुर्घटना में भी कई लोगों को चोटें आई हैं।

हादसों की जानकारी मिलते ही प्रशासन और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फिसलन भरी सड़कें और तेज रफ्तार इन हादसों की वजह हो सकती हैं, लेकिन इस बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है और लोगों से अपील की है कि वे खासकर पहाड़ी रास्तों पर सावधानी से वाहन चलाएं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here