Jammu Kashmir में IPS अधिकारियों के तबादले, इन्हें मिला जम्मू के नए IGP का पदभार

Edited By Sunita sarangal, Updated: 31 Jan, 2025 01:22 PM

ips officer transfer in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर में तबादलों का दौर जारी है।

जम्मू : जम्मू-कश्मीर में तबादलों का दौर जारी है। अब गृह विभाग ने आई.पी.एस. अधिकारियों के तबादले किए हैं।

यह भी पढ़ेंः Amarnath Yatra जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए Good News, सरकार दे रही यह सुविधा

जानकारी के अनुसार गृह विभाग ने ए.डी.जी.पी. जम्मू विजय कुमार को पद्मुक्त कर ए.जी.एम. यू.टी. कैडर के दिल्ली सैक्शन में अपना नया कार्यभार संभालने के आदेश जारी किए हैं। वहीं भीम सैन टूटी को जम्मू जोन का नया पुलिस महानिरीक्षक (आई.जी.पी.) नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही 4 अन्य आई.पी.एस. अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

यह भी पढ़ेंः Alert! घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, बंद किया गया यह रास्ता

डी.जी.पी.,एम.डी. पुलिस हाउंसिंग कार्पोरेशन एस.जे.एम. जिलानी (आई.पी.एस.) को कमांडैंट जनरल होम गार्ड, सिविल डिफैंस व एस.डी.आर.एफ. जे. एंड के. का अतिरिक्त पदभार सौंपा गया है। आई.जी.पी. ट्रैफिक एम. सुलेमान चौधरी (आई.पी.एस.) को आई.जी.पी. (पी.ओ.एस.) पी.एच.क्यू., आई.जी.पी. हैडक्वार्टर पी.एच.क्यू., आई.जी.पी. टैलीकॉम सर्विसिस जे. एंड के. व आई.जी.पी. टैलीकॉम का अतिरिक्त पद्भार सौंपा गया है। आगामी आदेश तक यह अधिकारी अपने कार्यभार के साथ-साथ उक्त विभागों का कार्यभार भी संभालेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!