Independence Day पर Akhnoor में दिखा देशभक्ति का रंग, विद्यार्थियों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम

Edited By Sunita sarangal, Updated: 15 Aug, 2026 10:48 AM

independence day in pargwal

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, समूहगान, नृत्य और अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए

अखनूर(रोहित मिश्रा): सीमावर्ती तहसील परगवाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, सम्मान और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (GHSS) परगवाल में किया गया, जहां बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस, भारतीय सेना, बीएसएफ, विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

समारोह के मुख्य अतिथि तहसीलदार परगवाल मनजीत सिंह (JKAS) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता तथा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, समूहगान, नृत्य और अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया।

सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल में आयोजित इस समारोह ने देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया तथा पूरे क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह देखने को मिला।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!