Amarnath यात्रा से पहले अहम बैठक, High Alert पर पुलिस और सेना

Edited By VANSH Sharma, Updated: 17 Jun, 2025 03:32 PM

important meeting before amarnath yatra

अमरनाथ यात्रा 2025 की तैयारियां जोरो से चल रही है।

श्रीनगर (मीर आफताब): अमरनाथ यात्रा 2025 की तैयारियां जोरो से चल रही है। इस यात्रा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर श्रीनगर स्थित जम्मू-कश्मीर पुलिस मुख्यालय में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, बीएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। सभी अधिकारियों ने मिलकर यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कार्ययोजना पर चर्चा की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और शांतिपूर्ण तरीके से यात्रा संपन्न कराना था। अधिकारी यह भी देख रहे हैं कि किस तरह से तकनीक और आपसी तालमेल से सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकता है। जल्द ही अंतिम सुरक्षा योजना को मंजूरी देकर अमल में लाया जाएगा। इसी के चलते पुलिस, सेना और सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है।

यह यात्रा हर साल लाखों श्रद्धालुओं को बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आकर्षित करती है, और इस बार भी प्रशासन यात्रा को सुरक्षित और सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी में जुटा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!