Edited By VANSH Sharma, Updated: 15 Feb, 2026 03:12 PM

J&K: Forest department tightens noose on Khair mafia, seizes huge consignment of illegal timber
कठुआ (लोकेश वर्मा): जिले में सक्रिय खैर माफिया के खिलाफ वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जसरोटा रेंज के अंतर्गत हीरानगर क्षेत्र में बीती रात एक महिंद्रा वाहन को करीब 50 क्विंटल अवैध खैर लकड़ी सहित जब्त किया गया। जानकारी के अनुसार, इस लकड़ी को अवैध तरीके से एक बड़ी फैक्ट्री में कत्था बनाने के लिए भेजा जा रहा था।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक महीने से खैर माफिया के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान संयुक्त टीम ने 8 से 10 वाहनों को जब्त किया है। विभाग का कहना है कि यह अभियान क्षेत्र में हो रही अवैध कटाई और तस्करी को पूरी तरह खत्म करने के उद्देश्य से लगातार जारी रहेगा।
यह कार्रवाई डीएफओ कठुआ के निर्देश पर जसरोटा रेंज अधिकारी मनीष गुप्ता की देखरेख में ब्लॉक अधिकारी गंगदीप सिंह के नेतृत्व में की गई। अधिकारियों ने साफ कहा कि खैर माफिया से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
वन विभाग ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे जंगलों की सुरक्षा में सहयोग करें। यदि कहीं भी अवैध कटाई या लकड़ी की तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा की जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here