Edited By VANSH Sharma, Updated: 26 Jun, 2025 05:41 PM

मुहर्रम-उल-हराम 2025 को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर है।
गांदरबल (मीर आफताब): मुहर्रम-उल-हराम 2025 को लेकर कश्मीर में प्रशासन हाई अलर्ट पर है। मुहर्रम-उल-हराम 2025 को लेकर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। खासकर गांदरबल और अन्य शिया मुस्लिम इलाकों में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
गांदरबल के SSP खलील अहमद पोस्वाल ने डब गांदरबल समेत कई शिया बहुल क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने मौके पर जाकर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। SSP पोस्वाल ने बताया कि मुहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है।
स्थानीय लोगों से भी शांति और भाईचारे बनाए रखने की अपील की गई है। प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि मुहर्रम के जुलूस और मजलिसों के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जाएंगे ताकि लोग अपने धार्मिक रीति-रिवाजों को शांति से निभा सकें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here