Jammu में सीजन की पहली बारिश, तापमान में आई भारी गिरावट

Edited By Neetu Bala, Updated: 24 Dec, 2024 12:05 PM

first rain of the season in jammu temperature drops drastically

श्रीनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से -6.2 डिग्री सैल्सियस गिरकर 2.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है।

जम्मू : सोमवार को सुबह की शुरूआत में ही जम्मू और कश्मीर के मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहा तथा आसमान में घने बादल भी छाए रहे। दिनभर लोगों को सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। दोपहर करीब 12 बजे के बाद मौसम और खराब हुआ एवं जम्मू व आसपास के इलाकों में बारिश शुरू हो गई। वहीं कश्मीर में भी कई ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ेंः  जम्मू-कश्मीर: आरक्षण पॉलिसी पर छात्रों से मिले CM Omar, कही ये बात

विभाग के अनुसार श्रीनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से -6.2 डिग्री सैल्सियस गिरकर 2.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान -3.6 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया है। इसी तरह से जम्मू का अधिकतम तापमान सामान्य से -5 डिग्री गिरकर 15 डिग्री सैल्सियस वहीं न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 24 से 26 दिसम्बर तक मौसम शुष्क रहेगा। 27 और 28 दिसम्बर को जम्मू-कश्मीर में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे तथा जम्मू के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश व कश्मीर के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। 27 दिसम्बर की सुबह से 28 दिसम्बर की दोपहर तक चिनाब घाटी और पीरपंजाल रेंज के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी होगी। विभाग के अनुसार 26 दिसम्बर तक कुछ स्थानों पर शीत लहर का प्रकोप जारी रहेगा। विभाग ने पर्यटकों/यात्रियों/ट्रांसपोर्टरों को प्रशासन/यातायात सलाह का पालन करने की सलाह दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!