Jammu हवाई अड्डे को बम से उड़ाने का  Email... Alert!

Edited By Neetu Bala, Updated: 28 Sep, 2025 05:13 PM

email to bomb jammu airport  alert

जम्मू हवाई अड्डे को बम से उड़ाने का ईमेल आया है।

 जम्मू  :  जम्मू हवाई अड्डे पर अचानक से सुरक्षा को तब बढ़ा दिया गया जब यह सूचना फैली कि जम्मू हवाई अड्डे को बम से उड़ाने का ईमेल आया है। इस सूचना से सुरक्षा दस्ते में हड़कंप मच गया और बचाव उपाय के चलते छानबीन शुरू कर दी गई। बता दें कि एक निजी विमानन कंपनी को बम की धमकी वाला ईमेल मिला था जिसके बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत मौका सम्भाल लिया और  के बाद जम्मू हवाई अड्डे पर रविवार को पूर्ण तोड़फोड़-रोधी अभ्यास किया गया। 

हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सी.आई.एस.एफ.) और पुलिस द्वारा की गई गहन तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और इससे हवाई यातायात प्रभावित नहीं हुआ। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया, ‘आज सुबह एक निजी विमानन कंपनी को एक ईमेल प्राप्त हुआ और ऐसी स्थिति में किसी भी विस्फोटक पदार्थ की मौजूदगी की संभावना को खारिज करने के लिए सुरक्षा अभ्यास किया गया। यह ईमेल फर्जी था।" उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है और ई-मेल भेजने वाले की पहचान के लिए जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!