दुखद: छोटी बहन की डोली वाले दिन बड़ी बहन की ससुराल में उठी अर्थी, परिवार ने किया प्रदर्शन

Edited By Neetu Bala, Updated: 28 Nov, 2024 11:05 AM

elder sister  s death as the younger sister s doli

अनामिका की 9 वर्ष पहले शादी हुई थी और उसके 2 बच्चे हैं।

जम्मू  ( तनवीर ) : पलोड़ा में बुधवार को अपने ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव फंदे से झूलता बरामद हुआ है। मृतका की पहचान अनामिका (35) पत्नी धर्मवीर निवासी पलोड़ा के रूप में की गई है। मृतका के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मायके पक्ष का आरोप था कि उनके मृतक की बहन की शादी की तैयारियां घर में चल रही थीं। बुधवार को उसका पति घर आया और उसे जबरन साथ ले गया। इसके बाद डेढ़ घंटों के भीतर उन्हें सूचना मिली कि उनकी बहन अनामिका को ससुराल वाले जी.एम.सी. अस्पताल ले गए हैं।

ससुराल वालों का कहना था कि अनामिका ने फंदा लगाकर आत्मत्या कर ली है। मायके पक्ष के लोगों ने अनामिका की हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। अनामिका की 9 वर्ष पहले शादी हुई थी और उसके 2 बच्चे हैं।

ये भी पढे़ंः  आतंकियों के निशाने पर Jammu, गृहमंत्रालय ने शहर की सुरक्षा के लिए किया नया प्रबंध

रात को अनामिका अपनी बहन की शादी की खुशियों में नाच-गा रही थी और आज उसकी मौत होना एक साजिश की ओर संकेत करता है। मृतका के भाई का कहना था कि 2 घंटों के बीच ही ससुराल में बस कुछ हो गया। पुलिस को मामले की गहनता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

मार्ग अवरुध कर किया प्रदर्शन

अनामिका की मौत के बाद गुस्साए मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने मार्ग अवरुध कर प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा राजपूत सभा के सदस्य भी मौजूद थे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वह हाईवे पर यातायात को अवरूध कर प्रदर्शन करेंगे।

घटना के बाद जब पुलिस और मीडिया मौके पर (मृतका के ससुराल) पहुंचे तो देखा घर का सारा सामान जल कर राख हो चुका था। आग किसने लगाई और किन परिस्थितियों में लगी, पुलिस इसकी जांच कर रही है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

95/9

14.0

Punjab Kings

33/2

4.0

Punjab Kings need 63 runs to win from 10.0 overs

RR 6.79
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!