Jammu Kashmir की Tunnel के अंदर घटा हादसा, मौके पर मच गई चीख-पुकार
Edited By Sunita sarangal, Updated: 08 Feb, 2025 04:33 PM

जानकारी के अनुसार आज जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा एक डंपर सुरंग के अंदर हादसे का शिकार हो गया।
रामबन(बिलाल वानी): चेनानी नाशरी सुरंग के अंदर आज एक हादसा घट गया। इस हादसे में 5 लोग घायल हुए बताए जा रहे हैं। इनमें से 2 गंभीर घायल हैं जबकि 3 को मामूली चोटें ही आई हैं।
यह भी पढ़ेंः Kashmir के इस जिले में टूटे रिकॉर्ड, दर्ज की गई सबसे कम Snowfall
जानकारी के अनुसार आज लगभग 12:29 बजे जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा एक डंपर चेनानी नाशरी सुरंग के अंदर हादसे का शिकार हो गया। डंपर माइलस्टोन CP15.5 पर एक यात्री टेंपो ट्रैवलर से टकरा गया। इस हादसे में टेंपो में सवार 5 यात्री घायल हो गए। इसमें 2 यात्रियों को गंभीर चोटें आईं जबकि अन्य 3 को सामान्य चोटें लगी हैं।
यह भी पढ़ेंः बदल गया Zomato! कंपनी के CEO ने लिया बड़ा फैसला
घायलों को जिला अस्पताल रामबन में ट्रांसफर कर दिया गया है। किसी की जान जाने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here