BSF ने मार गिराया पाकिस्तानी घुसपैठिया, भारत में घुसने की कर रहा था कोशिश

Edited By Sunita sarangal, Updated: 05 Apr, 2025 10:32 AM

bsf killed pakistani intruder

यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह अकेला था या उसके साथ और लोग भी थे।

जम्मू(मुकेश): आर.एस. पुरा सेक्टर में भारत-पाक सीमा पर एक बार फिर पाकिस्तानी घुसपैठ की कोशिश को बी.एस.एफ. ने नाकाम कर दिया है। बी.एस.एफ. की 07 बटालियन के जवानों ने शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि को बॉर्डर आउट पोस्ट (बी.ओ.पी.) अब्दुलियां के इलाके में संदिग्ध हलचल देखी। यह हरकत सीमा स्तंभ संख्या 868 और 869 के बीच बाड़ से आगे की ओर देखी गई।

जवानों ने उसे आगे बढ़ने की चेतावनी दी लेकिन उसने नहीं सुना। इसके बाद घुसपैठ की आशंका जताते हुए जवानों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और लगभग 25 से 26 राउंड फायरिंग की। इसमें एक पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर हो गया। बी.एस.एफ. ने इस घटना की सूचना तुरंत थाना आर.एस. पुरा को दी।

यह भी पढ़ेंः Mata Vaishno Devi के लिए शुरु हुई नई Train, Haryana और Punjab के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

शनिवार सुबह पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह अकेला था या उसके साथ और लोग भी थे। बी.एस.एफ. और पुलिस की टीमें इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। इस घटना के बाद सीमा पर सुरक्षा और चौकसी को और अधिक बढ़ा दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!