सावधान! क्या आप भी घर के बाहर खड़ी करते हैं Car, चौंकाने वाला मामला आया सामने

Edited By Kamini, Updated: 27 Jun, 2025 11:38 AM

be careful while parking your car outside your house

कटड़ा से एक बड़ी घटना सामने आई है। घर के बाहर खड़ी कार का मंजर देख परिवार चौंक गया।

कटड़ा (अमित शर्मा): कटड़ा से एक बड़ी घटना सामने आई है। घर के बाहर खड़ी कार का मंजर देख परिवार चौंक गया। जानकारी के मुताबिक, कटड़ा के साथ लगते नताली क्षेत्र में चोरों द्वारा मारुति कर के तीनों टायर, म्यूजिक सिस्टम को उसे समय चुराया गया जब मारुति कर घर के बाहर खड़ी थी। सुबह जब कार मलिक ने देखा कि उसकी कार में टायर ही नहीं है तो उसके होश उड़ गए।

PunjabKesari

पीड़ित व्यक्ति ने तुरन्त इस संबंध में पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस में मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में काफी दहश्त का माहौल है, ग्रामीण सहमे हुए हैं कि आखिर सबसे व्यस्त मार्ग और कटड़ा स्टेशन के पास होने के बावजूद भी चोरों के हौंसले इस कदर बुलंद है कि घर के बाहर से ही कर के म्यूजिक सिस्टम पर टायर चुरा लिए गए।

PunjabKesari

इस घटना संबंध में लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की वारदातें बढ़ रही है। इससे पहले भी क्षेत्र में एक कार के टायर पर सामान चोरी हुआ है। उन्होंने मांग करते हुए कहा है कि कटड़ा पुलिस को रात के समय क्षेत्र में गश्त बढ़ानी चाहिए, ताकि ग्रामीण लोग चैन की नींद सो सके और उनका सामान भी सुरक्षित रह सके। ऐसे में देखना होगा कि कटड़ा पुलिस मामले को लेकर किस तरह के प्रयास करती है और ग्रामीणों की उम्मीद पर कितना खरा उतरती है। लोगों का कहना है कि, क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर कब अंकुश लगेगें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!