Edited By Neetu Bala, Updated: 09 Apr, 2026 06:43 PM

इस सफल अभियान के लिए स्थानीय लोगों ने वन्यजीव विभाग की टीम की सराहना की है और उनके प्रयासों की प्रशंसा की है।
बारामूला ( रेजवान मीर ): टंगमर्ग के जंडपाल, छान चक ब्लॉक वानीगाम क्षेत्र में पिछले कई दिनों से एक आवारा भालू घूम रहा था, जिससे स्थानीय लोगों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ था। वन्यजीव विभाग टंगमर्ग की टीम पिछले दस दिनों से लगातार इस भालू को पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई थी। आखिरकार, टीम को बड़ी सफलता मिली और भालू को जीवित पकड़ लिया गया। इस सफल अभियान के लिए स्थानीय लोगों ने वन्यजीव विभाग की टीम की सराहना की है और उनके प्रयासों की प्रशंसा की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here