कटड़ा में ऑटो चालकों का प्रदर्शन, प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम

Edited By VANSH Sharma, Updated: 29 Jan, 2026 03:01 PM

auto drivers protest in katra

कटड़ा में कार्यरत ऑटो चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को एकजुट होकर प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

कटड़ा (अमित): कटड़ा में कार्यरत ऑटो चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को एकजुट होकर प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ऑटो चालकों का कहना है कि लंबे समय से उनकी समस्याओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे उन्हें रोज़गार में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

PunjabKesari

प्रदर्शन कर रहे ऑटो चालकों ने मांग रखी कि ऑटो वाहनों की फिटनेस प्रक्रिया रियासी में ही पूरी की जाए। इसके साथ ही कटड़ा में कार्यरत बैटरी ऑटो के लिए उचित रूट उपलब्ध कराया जाए, ताकि बैटरी ऑटो चालकों और अन्य ऑटो चालकों को कामकाज में किसी प्रकार की दिक्कत न हो और सभी को समान अवसर मिल सकें।

मामले की जानकारी मिलते ही नायब तहसीदार कटड़ा, दिनेश अंथाल, मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे ऑटो चालकों से बातचीत की। उन्होंने ऑटो चालकों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगों को जिला उपायुक्त (डीसी) रियासी के समक्ष रखा जाएगा। साथ ही उन्होंने 72 घंटे के भीतर समस्या के समाधान का भरोसा भी दिया। इस आश्वासन के बाद ऑटो चालकों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!