Amarnath गुफा के लिए अगला जत्था रवाना, अब तक इतने यात्रियों ने किए दर्शन

Edited By Neetu Bala, Updated: 13 Jul, 2024 07:24 PM

a group of pilgrims left for amarnath cave from jammu so many pilgrims

165 वाहनों में 4,669 तीर्थयात्रियों का 16वां जत्था सुबह 3 से 4 बजे के बीच भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ।

जम्मू: दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए 96 साधुओं और दो साध्वियों सहित 4,669 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था शनिवार तड़के जम्मू से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि कश्मीर के बालटाल और पहलगाम बेस कैंप पहुंचने के बाद सभी तीर्थयात्री 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुए।

ये भी पढ़ेंः Jammu Kashmir में ड्रग तस्करों पुलिस दिखा रही सख्ती, अब 3 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

अधिकारियों ने बताया कि 165 वाहनों में 4,669 तीर्थयात्रियों का 16वां जत्था सुबह 3 से 4 बजे के बीच भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। इन तीर्थयात्रियों में 1130 महिलाएं और 23 बच्चे शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि 3,039 तीर्थयात्रियों ने यात्रा के लिए 48 किमी लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग को चुना है, जबकि 1,630 तीर्थयात्री तुलनात्मक रूप से छोटे (14 किमी लंबे) बालटाल मार्ग से यात्रा करेंगे। उन्होंने कहा कि 52 दिवसीय यात्रा औपचारिक रूप से 29 जून को शुरू हुई और 19 अगस्त को समाप्त होगी। अधिकारी ने बताया कि अब तक 2.8 लाख श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!