जम्मू-कश्मीर में पंजाब के 2 फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार, मामला दर्ज
Edited By Neetu Bala, Updated: 08 Aug, 2024 08:55 PM

दो व्यक्ति डल झील में बने नेहरू पार्क में घूम रहे थे।
श्रीनगर/जम्मू,: जम्मू कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर शहर में स्थित डल झील के पास घूम रहे दो पंजाब के नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों कथित ढंग से अपने आप को पुलिसकर्मी बता रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार दो व्यक्ति डल झील में बने नेहरू पार्क में घूम रहे थे। रात के समय घूम रहे जब इन दोनों नागरिकों से पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने अपने आप को पंजाब पुलिस कर्मी बताया। पुलिस ने जब इनकी जाचं की तो यह दोनों फर्जी निकले।
ये भी पढ़ेंः Katra: प्रसिद्ध अभिनेत्री ने Maa Vaishno Devi के दरबार में किया नमन
पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इसी वर्ष जनवरी में पुलिस ने एक फर्जी आई.ए.एस अधिकारी को पकड़ा था जो स्वयं को केंद्रीय मंत्रालय में तैनात बता कर लोगों को चूना लगा चुका है। उसने सरकारी स्तर पर खूब आवभगत करवाई और कड़ी सुरक्षा में रहते हुए कश्मीर में जगह जगह घूमा। तब से पुलिस सतर्क हो गई है और स्वयं को इस ढंग से प्रस्तुत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
ये भी पढ़ें: विस चुनाव: BJP ने पार्टी के मेनीफैस्टो के लिए जनता से मांगा सुझाव, नंबर और ईमेल किया लॉन्च
Related Story

Rain Alert! जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग की चेतावनी, भारी बारिश व लैंडस्लाइड की सम्भावना

Top- 6: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की तलाश दूसरे दिन भी जारी, तो वहीं मौसम विभाग की चेतावनी, पढ़ें...

Top-6 : जम्मू-कश्मीर में मौसम को लेकर चेतावनी तो वहीं ऑटो चालकों को जारी हुए आदेश, पढ़ें...

Top- 6 : जम्मू-कश्मीर में नए IPS अधिकारियों की तैनाती, तो वहीं Kashmir में ताबड़तोड़ छापेमारी,...

Top-6 : जम्मू-कश्मीर में अधिकारियों का तबादला तो वहीं चिनाब के आस-आस के इलाकों में Alert जारी,...

Jammu News : रिंग रोड पर घटा भयानक सड़क हादसा, 2 की मौत, 2 लड़ रहे जिंदगी की लड़ाई

Jammu Kashmir Breaking: CCTV में दिखे 2 आतंकी! सुरक्षाबलों ने शुरू किया बड़ा Search Operation

Road Accident में गई 2 युवकों की जान, पुलिस ने शुरू की जांच

अमरनाथ यात्रा के बीच जम्मू रेलवे स्टेशन पर 8 लोग हिरासत में, जानें मामला

Akhnoor में किराए के कमरे से मिला ऐसा 'जखीरा', पुलिस भी रह गई दंग, मामला दर्ज