Edited By Sunita sarangal, Updated: 29 May, 2024 12:09 PM
गौरतलब है कि 18 मई को आतंकियों ने राजस्थान से पहलगाम घूमने आए पर्यटकों पर गोलीबारी की थी जिसमें 2 पर्यटक घायल हो गए थे।
श्रीनगर/जम्मू: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों के 2 मददगारों को गिरफ्तार कर उनसे हथियार भी बरामद किए हैं।
यह भी पढ़ें : Srinagar में भयानक आग ने ढाया कहर, 2 अग्निशमन कर्मचारी भी आए चपेट में
सूत्रों के अनुसार पहलगाम में पर्यटकों पर हमला करने वाले आतंकियों के यह मददगार बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार अनंतनाग पुलिस ने 33 आर.आर. और सी.आर.पी.एफ. की 96 बटालियन के साथ अनंतनाग जिले के मुलसू सीर क्षेत्र में नाका लगाया हुआ था। नाके के दौरान 2 नागरिकों की जब जांच की गई तो उनसे हथियार बरामद किए गए। दोनों नागरिकों से 1 पिस्तौल, 8 पिस्तौल राउंड, हथगोला और ए.के.-47 के 120 राउंड बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : बॉर्डर पर एक बार फिर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, जवानों ने किए कई राउंड फायर
मुलसू सीर में पकड़े गए नागरिकों की पहचान वसीम अहमद शाह और अदनान अहमद बेग के रूप में हुई है। दोनों अनंतनाग के रहने वाले हैं। हालांकि पकड़े गए इन दोनों आतंकी मददगारों की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है कि यह हाईब्रिड आतंकी हैं या सिर्फ मददगार। गौरतलब है कि 18 मई को आतंकियों ने राजस्थान से पहलगाम घूमने आए पर्यटकों पर गोलीबारी की थी जिसमें 2 पर्यटक घायल हो गए थे।