चांदी की कीमतों ने तोड़े सभी Records, निवेशकों के लिए सुनहरा मौका

Edited By VANSH Sharma, Updated: 14 Oct, 2025 04:27 PM

silver prices break all records

चांदी ने निवेशकों के लिए नया उत्साह पैदा कर दिया है।

जम्मू-कश्मीर डेस्क: चांदी ने निवेशकों के लिए नया उत्साह पैदा कर दिया है। 14 अक्टूबर को 1 किलो चांदी की कीमत ₹1,73,125 तक पहुंच गई है। यह पिछले कई सालों में अब तक की सबसे ऊंची कीमतों में से एक है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह बढ़ोतरी इसी तरह बनी रहती है, तो दिवाली और धनतेरस तक चांदी की कीमत ₹2 लाख प्रति किलो तक पहुंच सकती है।

पिछले कुछ महीनों से चांदी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी महंगी हो रही है। लंदन में चांदी का भाव $52.58 प्रति औंस तक पहुंच गया है, जो 1980 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। इसकी मुख्य वजह चांदी की कमी और बढ़ती मांग है।

भारत में त्योहारों के समय चांदी की मांग बहुत बढ़ जाती है, जिससे अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति और भी सीमित हो गई है। इसके अलावा, अमेरिका में चांदी, प्लेटिनम और पैलेडियम पर नए शुल्क लगाए जाने की संभावना भी बाजार को प्रभावित कर रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह रफ्तार बनी रहती है, तो निवेशकों और खरीदारों के लिए यह संकेत है कि चांदी की कीमत जल्दी ही ₹2 लाख प्रति किलो तक पहुंच सकती है। यह समय निवेश के लिए बहुत अच्छा मौका हो सकता है। लगातार बढ़ती कीमतों के कारण चांदी निवेश के लिए एक आकर्षक विकल्प बन गई है। जो लोग अभी निवेश करते हैं, उन्हें भविष्य में अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!