Edited By Neetu Bala, Updated: 19 Mar, 2026 05:23 PM

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग से जुड़ी एक बड़ी अपडेट आई है।
जम्मू डेस्क : अगर आप सरकारी कर्मचारी या पेंशनभोगी हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है क्योंकि आपकी सैलरी और पेंशन पर सीधा असर पड़ सकता है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग से जुड़ी एक बड़ी अपडेट आई है। सुझाव देने की आखिरी तारीख अब 16 मार्च से बढ़ाकर 31 मार्च 2026 कर दी गई है, ताकि कर्मचारी अपनी राय अच्छे से दे सकें। अब कर्मचारी और संगठन अपनी मांगों को बेहतर तरीके से सरकार तक पहुंचा सकेंगे, जिससे भविष्य की सैलरी पर असर पड़ेगा।
आयोग ने 18 सवालों की एक लिस्ट जारी की है, जिनके आधार पर भविष्य की सैलरी और पेंशन तय होगी। इसमें फिटमेंट फैक्टर, न्यूनतम वेतन, भत्ते (DA, HRA) और पेंशन जैसे मुद्दे शामिल हैं।
कर्मचारी संगठनों की मुख्य मांगें हैं:
फिटमेंट फैक्टर बढ़ाकर सैलरी में बड़ा इजाफा
पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करना
18 महीने का रुका हुआ DA एरियर देना
पेंशन से जुड़े नियमों में राहत
कुल मिलाकर, यह फैसला कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए काफी अहम माना जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here