ओह फो! क्या आपकी भी Reel हो गई Skip... Instagram ले आया धमाकेदार फीचर

Edited By VANSH Sharma, Updated: 25 Oct, 2025 06:05 PM

missed a reel instagram s new feature lets you watch it again

अब इंस्टाग्राम रील्स देखने वाले यूज़र्स के लिए एक बहुत ही काम का फीचर आया है। सोचिए, आप मज़े से रील्स स्क्रॉल कर रहे हैं और अचानक स्क्रीन रिफ्रेश हो जाए या कोई कॉल आ जाए। इससे आपकी पसंदीदा रील छूट जाती है और उसे फिर से ढूंढना मुश्किल हो जाता है। अब...

जम्मू-कश्मीर डेस्क: अब इंस्टाग्राम रील्स देखने वाले यूज़र्स के लिए एक बहुत ही काम का फीचर आया है। सोचिए, आप मज़े से रील्स स्क्रॉल कर रहे हैं और अचानक स्क्रीन रिफ्रेश हो जाए या कोई कॉल आ जाए। इससे आपकी पसंदीदा रील छूट जाती है और उसे फिर से ढूंढना मुश्किल हो जाता है। अब इस परेशानी को इंस्टाग्राम ने खत्म कर दिया है।

इंस्टाग्राम ने नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे पहले देखी गई रील्स को दोबारा ढूंढना बहुत आसान हो गया है। अगर आप किसी कॉल या ब्रेक के बाद वापस इंस्टाग्राम खोलते हैं, तो आप अपनी देखी हुई रील्स आसानी से देख सकते हैं।

इंस्टाग्राम के सीईओ एडम मोसेरी ने बताया, “प्रोफाइल → सेटिंग → योर एक्टिविटी → वॉच हिस्ट्री” में आपको वो सारी रील्स मिल जाएंगी, जिन्हें आपने पहले देखा है। आप इसमें दिन, हफ्ते, महीने या किसी खास तारीख के हिसाब से रील्स ढूंढ सकते हैं और चाहें तो उन्हें हिस्ट्री से हटा भी सकते हैं।

यह फीचर टिकटॉक से प्रेरित है, लेकिन इसमें ज़्यादा आसानी और कंट्रोल दिया गया है। मेटा हाल ही में इंस्टाग्राम में टिकटॉक जैसे कई नए फीचर्स भी ला रही है, जैसे—कई रील्स को लिंक करना और पिक्चर-इन-पिक्चर मोड। इंस्टाग्राम का यह कदम सीधे टिकटॉक को टक्कर देने के लिए माना जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!