Breaking : श्री अमरनाथ तीर्थयात्रियों के साथ हादसा, आपस में टकराई 3 बसें

Edited By Neetu Bala, Updated: 13 Jul, 2025 01:05 PM

breaking accident with shri amarnath pilgrims 3 buses collide

काफिले का हाईवे पर ताचलू क्रॉसिंग के पास 3 बसों के आपस में टकराने से एक्सीडेंट हो गया।

कुलगाम ( मीर आफताब ) :  अमरनाथ यात्रा के दौरान एक बड़ी दुर्घटना होने की खबर सामने आई है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुलगाम के खुदवानी इलाके में यात्रा काफिले के दौरान तीन वाहनों की आपस में टक्कर हो गई है जिसमें  10 से ज़्यादा अमरनाथ तीर्थयात्री घायल हो गए हैं।

ये भी पढ़ेंः  सावन सोमवार: सावन मास में क्यों करते हैं शिव की आराधना, कैसे पूरी होती हैं मनोकामनाएं...पढ़ें पूरी जानकारी

 एक अधिकारी ने बताया कि बालटाल की ओर जा रहे एक काफिले का हाईवे पर ताचलू क्रॉसिंग के पास 3 बसों के आपस में टकराने से एक्सीडेंट हो गया। उन्होंने बताया कि दस से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। कैमोह अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि लगभग 9 घायल तीर्थयात्रियों को पास के एक अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में उन्हें अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) भेज दिया गया। डॉक्टर ने कहा, "सभी को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर है। उन्हें आगे के इलाज और जरूरी औपचारिकताओं के लिए जीएमसी रेफर कर दिया गया है।"

PunjabKesari

PunjabKesari

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!