कांग्रेस ने प्रदेश में 'चलो पंचायत चलो वार्ड' अभियान के तहत बैठक का किया आयोजन

Edited By Neetu Bala, Updated: 15 Aug, 2024 07:28 PM

congress organized a  chalo panchayat chalo ward  campaign

शनिवार को आर.एस.पुरा जम्मू साउथ विधानसभा क्षेत्र के गांव गोविंदपुरा बस्ती सिंबल कैंप में एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

आर.एस.पुरा (मुकेश): जम्मू कश्मीर में जल्द होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश युवा कांग्रेस की तरफ से प्रदेश जम्मू कश्मीर में चलाए जा रहे चलो पंचायत चलो वार्ड अभियान के तहत शनिवार को आर.एस.पुरा जम्मू साउथ विधानसभा क्षेत्र के गांव गोविंदपुरा बस्ती सिंबल कैंप में एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मान सिंह राठौर मुख्य तौर पर शामिल हुए। इसके अलावा युवा कांग्रेस के जम्मू कश्मीर अध्यक्ष अकाश भरत, उपाध्यक्ष दिव्यांश जम्वाल, प्रदेश महासचिव राहुल टंडन, प्रदेश सह प्रभारी  हरनीत कौर बराड़, जम्मू कश्मीर कांग्रेस राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के अध्यक्ष संदीप सिंह रिशम, पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह नथू सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मान सिंह राठौर ने कहा कि जम्मू कश्मीर में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश युवा कांग्रेस की तरफ से चलो पंचायत चलो वार्ड अभियान चलाया जा रहा है और उसी के तहत आर.एस.पुरा जम्मू साउथ विधानसभा  क्षेत्र के गांव गोविंदपुरा बस्ती सिंबल कैंप में कार्यक्रम का आयोजन कर कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार मांग करती आ रही है कि जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए, इसके अलावा बिजली बिलों में आम लोगों को राहत दी जानी चाहिए तथा किसान वर्ग को उनकी फसल का सही दाम मिलना चाहिए और उनके पुराने कर्ज माफ होने चाहिए। 

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो इन मांगों को पूरा किया जाएगा और लोगों को राहत दी जाएगी। इस अवसर पर जम्मू कश्मीर कांग्रेस राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के अध्यक्ष संदीप सिंह रिशम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जम्मू कश्मीर में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है और युवाओं की मांग है कि इस बार कि वह चेहरों को मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि चलो पंचायत चलो वार्ड के तहत कार्यक्रमों का आयोजन कर कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र के बारे में आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने के साथ ही लोगों की हर समस्या का समाधान करेगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान को आने वाले दिनों में भी जारी रखा जाएगा। इस मौके पर पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने भी अपने-अपने विचार रखे।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!