उधमपुर मुठभेड़: शहीद की अंतिम विदाई में गूंजी मासूम बेटी की ‘पापा… पापा…’ पुकार, नम हुई हर आंख, (Video)

Edited By VANSH Sharma, Updated: 18 Dec, 2025 05:31 PM

udhampur encounter martyr s farewell echoes with daughter s papa papa cry

उधमपुर मुठभेड़ में शहीद हुए जवान अमजद अली पठान को उनकी बेटी की ओर से दी गई अंतिम विदाई का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जम्मू-कश्मीर डेस्क: उधमपुर मुठभेड़ में शहीद हुए जवान अमजद अली पठान को उनकी नन्ही बेटी की ओर से दी गई अंतिम विदाई का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों के दिलों को झकझोर कर रख दिया है।

वीडियो में शहीद अमजद अली पठान की नन्ही बेटी कैमरे के सामने खड़ी नजर आती है। वह अपने पिता को आखिरी सलाम करते हुए बेहद भावुक, कांपती आवाज में “पापा… पापा…” पुकारती है। बेटी की यह पुकार और पिता की खामोशी हर किसी को भावुक कर देती है।

अमजद अली पठान एक ऐसे पिता थे, जिनकी बाहों में हमेशा अपने परिवार के लिए हौसला और सुरक्षा थी। आज उनकी वही बाहें खामोश हैं, लेकिन उनका बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा। एक तरफ जहां एक बेटी ने अपना पिता खोया है, वहीं दूसरी तरफ देश ने अपना एक वीर सपूत।

शहीद अमजद अली पठान की शहादत को पूरा देश सलाम कर रहा है। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमजद अली पठान हमेशा लोगों के दिलों और दुआओं में अमर रहेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!