Jammu Kashmir में मूसलाधार बारिश से यातायात ठप, कई सड़कें बंद

Edited By VANSH Sharma, Updated: 12 Aug, 2025 04:31 PM

traffic halted due to torrential rain in jammu kashmir

जिले में बीती रात से लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर असर डाला है।

राजौरी (शिवम बक्शी): जिले में बीती रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर असर डाला है। बारिश के कारण कई जगहों पर सड़कें बंद हो गई हैं और यातायात बाधित हो गया है।

जानकारी के अनुसार, कोटरंका–खवास सड़क कंजा के पास बंद हो गई है। इसके अलावा राजौरी–थन्नामंडी–सुरनकोट मार्ग डीकेजी और बफलियाज़ के बीच भूस्खलन की वजह से बंद है। वहीं, घम्बीर मुगलान–थन्नामंडी सड़क पर भी भट्टीयन मोड़ समेत कई स्थानों पर कीचड़ और मलबा आने से रास्ता बंद है।

इस बीच, कोटरंका के जगलानू गांव में रहने वाले रश्मपाल सिंह (पुत्र स्वर्गीय बलदेव सिंह) के मवेशी शेड के गिर जाने से उन्हें संपत्ति और पशुओं का नुकसान हुआ है। प्रशासन ने सभी प्रभावित सड़कों पर सफ़ाई और मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। साथ ही, लोगों से अपील की गई है कि वे बिना ज़रूरत यात्रा न करें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!