आतंकवाद: ओडिशा से रवाना हुए BSF के दो हजार जवान, जानें क्या है Plan
Edited By Neetu Bala, Updated: 28 Jul, 2024 01:53 PM

इन दोनों यूनिटों के जवानों को सांबा और जम्मू-पंजाब सीमा के पास तैनात किया जाएगा।
जम्मू कश्मीर डेस्क : सरकार ने ओडिशा से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की दो बटालियनों को 2,000 से अधिक जवानों के साथ भारत-पाकिस्तान सीमा पर आतंक प्रभावित जम्मू क्षेत्र में तैनात करने का आदेश दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि जम्मू क्षेत्र में हाल ही में हुए आतंकवादी हमलों के मद्देनजर दोनों इकाइयों को नक्सल विरोधी ऑपरेशन ग्रिड से तुरंत जम्मू स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है।
ये भी पढ़ेंः भारत ने चीन को दी Tension! लद्दाख में शुरू हुआ दुनिया में सबसे ऊंची सुरंग का काम, जानें क्या है खासियत
सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि बी.एस.एफ. आई.डी.एफ. की इन दो इकाइयों को सीमा पार और आंतरिक क्षेत्रों से आतंकवादियों की घुसपैठ को रोकने के लिए जम्मू क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पहले से ही तैनात अपनी इकाइयों के पीछे सुरक्षा की 'दूसरी पंक्ति' के रूप में तैनात किया जाएगा। सूत्रों ने यह भी बताया है कि इन दोनों यूनिटों के जवानों को सांबा और जम्मू-पंजाब सीमा के पास तैनात किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः जम्मू व श्रीनगर में Smart City परियोजनाएं हुईं पूरी, पर्यटकों के लिए और खूबसूरत होगी कश्मीर घाटी
Related Story

J&K: LoC के पास विस्फोट! सेना के दो जवान घायल

J&K: आतंकवाद के शिकार परिवारों के लिए राहत की पहल, LG ने बांटे नियुक्ति पत्र

Srinagar में आतंकवादी लतीफ भट के 'वॉन्टेड' पोस्टर, सूचना देने वाले को लाखों के इनाम की घोषणा

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बड़ा हादसा, SSB काफिले की 3 गाड़ियां टकराईं, 3 जवान घायल

कई Ration Card धारकों पर गिरी गाज... 43 हजार से अधिक के हटे नाम, 1 लाख से ज्यादा निशाने पर

बारिश के बाद क्या कल फिर खुलेंगे Pargwal स्कूल ? प्रिंसिपल ने दिया Update

चिनाब नदी का जलस्तर हुआ कम, लेकिन खतरा अभी भी बरकरार, जानें नई Update

Poonch के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान, जानें कौन-से दिन बंद रहेंगे School

Rajouri में खस्ताहाल सड़क ने ली युवती की जान, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

झमाझम बारिश से Jammu हुआ तरबतर, अब... अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें Update