Jammu Kashmir : वाहन चालकों के लिए Good News, 33 दिनों बाद खुला यह Main Highway

Edited By Sunita sarangal, Updated: 01 Apr, 2025 04:45 PM

srinagar ladakh highway reopen after 33 days

जिसके चलते हाईवे पर फंसे सैंकड़ों वाहन फिर से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए हैं।

जोजिला(मीर आफताब): सीमा सड़क संगठन (बी.आर.ओ.) की मेहनत रंग लाई है। महत्वपूर्ण जोजिला दर्रे को रिकॉर्ड तोड़ 33 दिनों में फिर से खोल दिया गया। अब श्रीनगर लद्दाख हाईवे फिर से खुल गया है जिसके चलते यात्रियों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है।

यह भी पढ़ेंः Jammu Kashmir के लोगों के लिए बुरी खबर, महंगा हुआ Petrol-Diesel

सीमा सड़क संगठन (बी.आर.ओ.) ने मंगलवार को रिकॉर्ड 33 दिनों में रणनीतिक ज़ोजिला दर्रा को फिर से खोल दिया। लद्दाख के सांसद हाजी हनीफा जान ने डी.जी. बी.आर.ओ., कोर कमांडर 14 कोर और 15 कोर के साथ श्रीनगर की ओर से कारगिल के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखाई।

यह भी पढ़ेंः Breaking : Border पर Blast के बाद तनावपूर्ण हुआ माहौल, Pakistan और Indian Army में चल रहीं ताबड़तोड़ गोलियां

सीमा सड़क संगठन (डी.जी.बी.आर.) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि बी.आर.ओ. के लोगों ने 33 दिनों के रिकॉर्ड समय में महत्वपूर्ण ज़ोजिला दर्रे को खोलने के लिए कड़ी मेहनत की।

यह भी पढ़ेंः Kathua Encounter Update : रुक-रुक कर हो रही गोलीबारी, मौके पर पहुंचे DGP

गौरतलब है कि लद्दाख को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला ज़ोजिला दर्रा आमतौर पर भारी बर्फबारी और हिमस्खलन के खतरों के कारण सर्दियों के दौरान कई महीनों तक बंद रहता है। डी.जी.बी.आर. ने कहा कि बी.आर.ओ. के कर्मचारी हर साल सभी बाधाओं के बावजूद खतरनाक इलाकों को साफ करने के लिए काम करते हैं, जहां हिमस्खलन का खतरा लगातार चुनौती बना रहता है।

यह भी पढ़ेंः Alert! कहीं आप तो नहीं खा रहे ये Medicines, बढ़ सकता है Heart Attack का खतरा

अपनी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन ने कहा कि उनके दृढ़ संकल्प के कारण दर्रे को शीघ्र ही पुनः खोल दिया गया जिससे क्षेत्र में तैनात नागरिकों और सशस्त्र बलों दोनों के लिए सुचारू आवागमन सुनिश्चित हो गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!