Edited By Sunita sarangal, Updated: 01 May, 2024 12:09 PM

सेना, पुलिस, सी.आर.पी.एफ. और VDG की टीमों ने जंगलों में तलाशी अभियान चलाया हुआ है
उधमपुर: उधमपुर जिले के बसंतगढ़ में चोचरूगला में आतंकवादियों की तलाशी के लिए तीसरे दिन भी अभियान जारी रहा लेकिन अभी तक आंतकवादी का कोई मुख्य इलाका नहीं मिल पाया। सेना, पुलिस, सी.आर.पी.एफ. और VDG की टीमों ने जंगलों में तलाशी अभियान चलाया हुआ है और इसमें ड्रोन की मदद ली जा रही है।
यह भी पढ़ें : गुरेज घाटी में ताजा बर्फबारी के बाद लोगों को आ रही दिक्कतें, बर्फ हटाने में जुटे अधिकारी
वहीं कुछ संदिग्धों को पुछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है ताकि उनसे कुछ जानकारी हासिल हो सके। आपको बता दें कि रविवार सुबह एक वीडीजी सदस्य की आंतकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहादत हो गई थी। वहीं सूत्रों के अनुसार यह आंतकवादी कुछ दिन पहले की पाकिस्तान से आए हैं और 2 ग्रुप में बंट गए हैं, जबकि इनकी मदद कोई स्थानीय पुराना आंतकवादी भी कर रहा है जो उन्हें जंगलों में छिपने के लिए मदद कर रहा है।