Edited By Sunita sarangal, Updated: 15 Jun, 2026 04:01 PM

स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के मौसम में लंबे समय से कूड़ा नहीं उठाए जाने के कारण बाजारों और चौराहों पर दुर्गंध फैल रही है।
आर.एस. पुरा(मुकेश): आर.एस. पुरा नगर क्षेत्र में लोकल बॉडीज के अधीन कार्यरत सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 22वें दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते शहर के विभिन्न बाजारों, चौकों और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़े-कचरे के ढेर लगने शुरू हो गए हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के मौसम में लंबे समय से कूड़ा नहीं उठाए जाने के कारण बाजारों और चौराहों पर दुर्गंध फैल रही है। गंदगी के कारण क्षेत्र में बीमारियां फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। व्यापारियों और आम नागरिकों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।
लोगों ने स्थानीय विधायक डॉक्टर नरिंदर सिंह तथा आर.एस. पुरा प्रशासन से अपील की है कि सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर उनकी मांगों का समाधान निकाला जाए ताकि हड़ताल समाप्त हो सके और शहर में सफाई व्यवस्था बहाल हो सके।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो गंदगी की समस्या और गंभीर रूप धारण कर सकती है, जिससे जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here