“बम-बम भोले” और “भारत माता की जय” के जयकारों से गूंजा राजौरी, बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा का चौथा जत्था पहुंचा

Edited By Neetu Bala, Updated: 20 Aug, 2026 01:51 PM

rajouri echoes with chants of bam bam bhole and bharat mata ki jai

श्रद्धालुओं का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा, तिलक और जयघोषों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

राजौरी (शिवम) :  श्री बाबा बुड्ढा अमरनाथ जी यात्रा का चौथा जत्था शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू से रवाना होकर राजौरी पहुंचा। इस जत्थे में कुल 1186 श्रद्धालु शामिल रहे, जिनमें 818 पुरुष, 330 महिलाएं, 27 बच्चे और 11 साधु शामिल हैं। श्रद्धालुओं का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा, तिलक और जयघोषों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

जम्मू से रवाना होने के बाद श्रद्धालुओं का जत्था सुंदरबनी पहुंचा, जहां स्थानीय लोगों और धार्मिक संगठनों की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई और तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया गया। इसके बाद जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजौरी स्थित यात्रा आधार शिविर पहुंचा। यहां श्रद्धालुओं के लिए भोजन, जलपान और विश्राम की व्यवस्था की गई थी।

यात्रा समिति ने किया भव्य स्वागत

राजौरी में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष करण ठाकुर, नवीन महाजन, साहिल पंडित, कपिल गुप्ता, नेतर सिंह और अमित सेठी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। वहीं यात्रा अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, यात्रा कोषाध्यक्ष सुरेश सराफ और सह-कोषाध्यक्ष शाम सुंदर गुप्ता भी मौजूद रहे। समिति सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!