Jammu Kashmir में अवैध कारोबार पर पुलिस का शिकंजा तेज, 5 वाहन जब्त

Edited By Neetu Bala, Updated: 16 Nov, 2025 12:48 PM

police tightens noose on illegal trade in jammu kashmir

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

कुपवाड़ा ( मीर आफताब )  :  कुपवाड़ा उपायुक्त और हंदवाड़ा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ हंदवाड़ा प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। आज चलाए गए इस विशेष अभियान में पांच ट्रैक्टरों को जब्त किया गया, जो अनधिकृत खनन गतिविधियों में शामिल पाए गए।

यह कार्रवाई तहसीलदार हंदवाड़ा की देखरेख में की गई, जिसमें बरारिपोरा, गोनीपोरा और आसपास के क्षेत्रों को विशेष रूप से निशाना बनाया गया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ रहे अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

PunjabKesari

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि खनन से जुड़ी गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति या वाहन के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित हो सके।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!